हैडलाइन

छोटे भाई ने किया था बड़े का कत्ल

मुंबई : बड़े बुजुर्गों ने जर, जोरू और जायदाद को दुनिया में सारे फसादों की जड़ बताया है। जमीन, जायदाद जोड़ने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। इसी तरह वर्तमान समय में होनेवाली हत्या की ज्यादातर घटनाएं दूसरे की जमीन, जायदाद या जोरू पाने के लिए (विवाहेत्तर संबंधों के कारण) ही होती हैं। जर, जोरू और जायदाद के लिए लोग रिश्तों का खून करने में भी नहीं हिचकिचाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला केरल के कोल्लम जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने भाई का कत्ल कर दिया और लाश को अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर घर के पीछे ही दफना दिया था। एक रिश्तेदार की सतर्कता के कारण करीब ३ साल बाद इस हत्या का राज खुला और पुलिस ने इस मामले में हत्यारे भाई को उसकी बीवी और मां के साथ गिरफ्तार कर लिया।

कोल्लम जिले का निवासी साजी पीटर वर्षों पहले घर छोड़ कर कहीं चला गया था। वर्ष २०१८ में ओनम के मौके पर साजी वापस घर लौटा था। तब उसने लोगों को बताया कि वह मल्लापुरम में रहकर काम करता था। वर्षों बाद घर लौटा साजी कुछ ही दिनों बाद फिर अचानक लापता हो गया। गांव वाले साजी के बारे में पूछते थे तो उसकी मां, भाई साजिल और भाभी कहते थे कि वह फिर से मल्लापुरम चला गया। हालांकि वे इससे ज्यादा और कुछ नहीं बताते थे। उन्हें साजी का मल्लापुरम का पता भी नहीं मालूम था।

साजी का भाई, मां और भाभी लगभग ढाई साल तक गांववालों की आंखों में धूल झोंकते रहे। गांववालों एवं रिश्तेदारों को इससे संदेह होने लगा। गांव में साजी की रहस्यमयी परिस्थितियों में गुमशुदगी को लेकर खुसर-फुसर शुरू हो गई और बात पैâलते-पैâलते पुलिस के कानों तक पहुंच गई। पुलिस ने गुप्त ढंग से मामले की छानबीन शुरू की तो जो कहानी सामने आई वह बेहद सनसनीखेज थी। पुिलस को पता चला कि साजिल ने अपने बड़े भाई साजी का खून कर दिया था और लाश को घर के पीछे गाड़ दिया था।

पुलिस को साजिल ने बताया कि साजी एक दिन उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। साजी की हरकत उसे नागवार लगी। उसने विरोध किया तो साजी आक्रामक हो गया। दोनों भाइयों के बीच हाथापाई होने लगी। उसी दौरान साजिल ने साजी को बुरी तरह पीट दिया। अंदरूनी चोट लगने के कारण साजी की मौत हो गई। पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए साजिल ने बड़े भाई की लाश को घर के पीछे गाड़ने का निर्णय लिया। इस गैरकानूनी कार्य में साजिल की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। बड़े बेटे को खो चुकी उसकी मां छोटे बेटे को गंवाना नहीं चाहती थी इसलिए उसने चुप्पी साधकर छोटे बेटे की मदद की। केरल पुलिस ने साजिल से मिली जानकारी के आधार पर साजी का शव ढूंढ निकाला। शव का ऊपरी हिस्सा ढका गया था और उस पर सीमेंट भी चढ़ा दी गई थी ताकि बदबू नहीं पैâले। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को हड्डियों के भी टुकड़े मिले। इस मामले में पुलिस ने साजिल पीटर, उसकी मां और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।



साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार