हैडलाइन

अमेरिका में फूड फैस्टिवल के दौरान फायरिंग, 3 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रविवार फूड फैस्टिवल के दौरान हुई फायरिंग में हमलावर समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावर को मार गिराया गया है, जबकि गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोगों के घायल होने की खबर है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये देश के सबसे बड़े फूड फैस्टिवल में से एक था। इसका आयोजन सैन जोस के दक्षिण-पूर्व से लगभग 48 किलोमीटर की दूरी पर आयोजित किया जाता है। इस शूटिंग के कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को वहां से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवा गया है।

समाचार एजेंसी ने मौके पर मौजूद जुलिसा कॉन्ट्रेर्स नाम की महिला के हवाले से बताया कि हमलावर लगभग 30 साल के आस पास का था, जिसने अपनी राइफल से इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जुलिसा के मुताबिक हमलावर हर दिशा में फायरिंग कर रहा था। वह किसी एक को निशाना नहीं बना रहा था। वह दाएं से बाएं और बाएं से दाएं गोली चला रहा था।

अमेरिका ही एक मात्र ऐसा देश है जहां पर खुलेआम बंदूक की संस्कृति जिंदा है। अमेरिका में सरेआम गोली चलाने की औसतन रोज एक घटना होती है। तकरीबन हर घर में और हर किसी के पास हथियारों का जखीरा है। अमेरिका को आजादी मिलने के साथ ही गन संस्कृति की शुरुआत हुई। अब कोई भी व्यक्ति अपने घर में बंदूक रख सकता था और बाजार में बंदूक लेकर घूम सकता था। यही कारण है कि अमेरिका में हर दिन सैकड़ों परिवार गन संस्कृति के शिकार होते रहते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में इस साल अबतक 20 से ज्यादा गोलिबारी की घटनाए हो चुकी हैं। जॉर्जिया से लेकर कैलिफोर्निया तक, स्कूल और कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक में ये घटनाए आम हो गई है।

Hind Brigade

Editor- Majid Siddique


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार