हैडलाइन

Katrina Kaif समेत कितना बदल चुकी हैं बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेसेज़, यक़ीन नहीं कर पाएंगे!

नई दिल्ली। कटरीना कैफ़ का आज जन्म दिन है। वो 36 साल की हो चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्होंने 2003 में बूम फ़िल्म से डेब्यू किया था। डेब्यू से लेकर अभी तक कटरीना में काफ़ी बदलाव आये हैं और उनका चार्म आज भी बरकरार है। कटरीना बॉलीवुड के फिट और ख़ूबसूरत एक्ट्रेसेज़ में गिनी जाती हैं। इस रिपोर्ट में हम ऐसी अभिनेत्रियों की बात करेंगे, जो कटरीना की तरह की फिट और चार्मिंग हैं, जबकि वो 30 का पड़ाव पार कर चुकी हैं।

कटरीना सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत में फीमेल लीड रोल में नज़र आयी थीं। इस फ़िल्म में उनके किरदार ने उम्र का लम्बा फ़ासला तय किया था। जिस तरह कैट का ऑनस्क्रीन अवतार लोगों को पसंद आया, उसी तरह रियल लाइफ़ में भी कटरीना ने ख़ुद को मेंटेन रखा है। कटरीना ने जब 2003 में अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया तब वो बिल्कुल अलग ही नज़र आती थी, मगर अब वो काफ़ी बदली और खिली हुई दिखती हैं।

शिल्पा शेट्टी भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनका समय के साथ काफी मेकओवर हुआ है। 1993 में आयी उनकी फ़िल्म 'बाज़ीगर' की तुलना में शिल्पा आज कुछ ज़्यादा ही निखर गयी हैं।

प्रियंका चोपड़ा आज देश से विदेश तक में अपनी हुनर और खूबसूरती का परचम लहरा रही हैं। जब 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनके लुक को देखें और फिर उसकी तुलना उनके आज के लेटेस्ट लुक से करें तो आप प्रियंका में आये बदलावों को साफ़ महसूस कर सकते हैं।

43 साल की मलाइका अरोरा आज भी अपनी खूबसूरती और हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन, जब आप 1998 में आयी फ़िल्म 'दिल से' में उनका पॉपुलर डांस नम्बर 'छैयां छैयां' में उनका लुक देखें तो आज की उनकी खूबसूरती के आगे उनका वो पुराना लुक कहीं भी नहीं टिकता!

1994 में जब ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं तब भी वो बेहद खूबसूरत थीं। लेकिन, इतने सालों में उनकी खूबसूरती में भी चार चांद लगे हैं। 'ऐ दिल है मुश्किल' में ही उनका लुक देख कर उनके मेकओवर को समझा जा सकता है।

 

इन सभी अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस का कितना ख्याल रखा है! दरअसल, ऐसा माना जाता है कि इंडस्ट्री में लंबी पारी खेलने के लिए किसी भी एक्ट्रेस का पहला हथियार उसकी खूबसूरती ही है!

Hind Brigade

Editor- Majid Siddique



साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार