हैडलाइन

साक्षी सहित नौ महिला पहलवानों ने जीते स्वर्ण

साक्षी सहित नौ महिला पहलवानों ने जीते स्वर्ण
नई दिल्ली। ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक सहित नौ भारतीय महिला पहलवानों ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में चल रही राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत लिए। भारतीय महिला पहलवानों ने नौ स्वर्ण पदक के अलावा सात रजत और चार कांस्य पदक भी जीते। महिला टीम ने सभी 10 वजन वर्गों में स्वर्ण हासिल किये। भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों ने सभी 10 वजन वर्गों में 10 स्वर्ण और 10 रजत पदक जीते थे। भारत ने टूनार्मेंट में इस तरह अब तक 19 स्वर्ण, 17 रजत और चार कांस्य पदक जीत लिए हैं। रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत कर इतिहास बनाने वाली साक्षी, रितु फोगाट, विनेश और गीता ने स्वर्ण पदक जीते।

भारतीय पदक विजेता इस प्रकार हैं 
स्वर्ण विजेता- 50 किग्रा रितु, 53 सीमा, 55 विनेश, 57 पूजा ढांडा, 59 गीता, 62 साक्षी मालिक, 65 रितु मलिक, 68 दिव्या काकरान, 72 किरण रजत- 50 निर्मला देवी, 53 पिंकी, 55 मनीषा, 57 संगीता, 59 रविता, 65 रितु मलिक, 76 पूजा 
कांस्य- 68 मोनिका, 62 पूजा तोमर, 72 मनु तोमर, 76 कविता राज।


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार