कल्याण : डेकोरेटिंग के लिए रखे गए मंडप के सामान में एक 18 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार डोंबिवली पूर्व ॐ साईं स्कूल के बगल में मंडप डेकोरेटिंग के लिए रखे गए मंडप के सामान से बने शेड के बांबू से लटककर साहिल भोईर (18) नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बतादें कि घटना के एक दिन पहले मृतक युवक की बहन ने साहिल को समझाया था कि कुछ काम धंधा किया कर सिर्फ अपने दोस्तों के साथ आवारा की तरह घूमता रहता है। उस रात वह घर पर नहीं आया और दूसरे दिन मंडप से उसकी लाश मिली थी।
साप्ताहिक बातम्या
आमची मुंबई
मासिक समाचार
जीएमएलआर के लिए मुलुंड में 150...
Jun 01, 2026
मुंबई के कलिना में स्थित एयर...
Jun 01, 2026
मुंबई में एक व्यक्ति ने पत्नी...
Jun 01, 2026
