हैडलाइन

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराए 2 नक्सली, ऑपरेशन जारी

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र ने गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोरची तहसील में नारेकसा जंगल में मुठभेड़ चल रही है। 

खबरों के अनुसार पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। दरअसल, एक मई को सुरक्षाबलों को जवानों पर हमला करने वाले मास्टरमाइंड भास्कर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 

पुलिस ने कहा कि अभी भी गढचिरौली में सर्च ऑपरेशन जारी है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि इस कार्रवाई में हमलों को मास्टमाइंड भास्कर घायल हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि भास्कर दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है और अप्रैल में सुरक्षा बलों ने उसकी पत्नी को मार गिराया था।

Hind Brigade

Editor- Majid Siddique


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार