हैडलाइन

भाजपा ‘जेएनयू राजद्रोह मामले में' ओछी राजनीति कर रही है: आप

नई दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के राजद्रोह मामले के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दिल्ली सरकार द्वारा अभी तक नहीं देने को लेकर भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि भाजपा ओछी राजनीति कर रही है।

आप के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को दिल्ली सरकार पर निशाना साधने के लिए कोई वास्तविक मुद्दा नहीं मिल रहा है इसलिए वह ‘ओछी राजनीति' कर रही है। सिंह की यह टिप्पणी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की शनिवार को की गई टिप्पणी के बाद आई है। तिवारी ने आप सरकार पर अभी तक 2016 के जेएनयू राजद्रोह मामले के आरोपियों को खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि आप को विश्वविद्यालय में लगाए गए और राष्ट्र विरोधी नारे' दरअसल ‘देशभक्ति' के नारे लगते हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘ अमित शाह को कोई मुद्दा उठाने के लिए नहीं मिल रहा है और इसलिए (जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष) कन्हैया कुमार को मुद्दा बनाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस को आरोपपत्र दायर करने में तीन साल लग गए जबकि इसे 90 दिन में किया जा सकता था।'' उन्होंने कहा, ‘‘ कन्हैया कुमार को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है फिर भाजपा क्यों इस पर बयान दे रही है। भाजपा ओछी राजनीति कर रही है क्योंकि उसके पास उठाने के लिए मुद्दा नहीं है। दिल्ली सरकार ने सभी क्षेत्रों में अच्छा काम किया है।''

Hind Brigade

Editor- Majid Siddique


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार