हैडलाइन

Weather Update: उत्तर भारत में मूसलधार बारिश जारी, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

नई दिल्ली। Weather Update:पूरे उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में मूसलधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और दिल्ली में अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान, बारिश की गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिली है। यहां अगले 3-4 दिनों तक अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

केरल और कर्नाटक में समान्य हो रहे हालात
भारी बारिश के चलते आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ आ गई है। वहीं बाढ़ग्रस्त राज्य केरल और कर्नाटक में धिरे- धिरे हालात समान्य हो रहे हैं। बाढ़ और बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल रहा है। लोग राहत शिविरों से अपने घरों की तरफ जाने लगे हैं

पंजाब में भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े पर चेतावनी जारी
पंजाब में भाखड़ा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से जमा हुए अतिरिक्त पानी को छोड़ा गया है। इसके चलते कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में बाढ़ का खतरा है। मौसम विभाग ने उत्तरी पंजाब में बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर किसानों को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया है। राज्य में 20 अगस्त के बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। 

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से उफान पर नदियां
उत्तराखंड में शनिवार देर रात से ही बारिश जारी है। इससे यहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते यहां कई जगह भूस्खलन की भी खबरें हैं, जिससे कई मागृ बंद हो गए हैं। मसूरी में कैंपटी-यमुनोत्री मार्ग भारी भूस्खलन के बाद बंद हो गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन जेसीबी के माध्यम से सड़क पर आए मलबे को हटाने में जुटा है।  

नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भी रातभर से बारिश का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट में भी बंद हो गया है। यमुना नदी के अलावा सहायक नदी-नाले भी उफान पर हैं। चमोली जिले में भी भारी बारिश के चलते बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी अवरुद्ध हो गया है।

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी
राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। नागौर के डेगाना में बीते चौबीस घंटे में 17 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। राज्य के सभी नदी नाले भर गए हैं। चंबल खतरे के निशान से उपर है। बीसलपुर बांध भी लगभग भर गया है। इस बीच राज्य में बारिश के चलते हुए विभिन्न हादसों में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। राजस्थान में सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, वनस्थली, भीलवाड़ा और सीकर में क्रमश: 104.5 मिमी, 88.2 मिमी 79 मिमी 42.1 मिमी, 41 मिमी और 37.4 मिमी बारिश हुई है।  

आंध्र प्रदेश में कृष्णा और गोदवरी नदी उफान पर
आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश के चलते कृष्णा और गोदवरी नदी उफान पर है। आंध्र की पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, गुंटूर और कृष्णा जिलों के कई गांव भारी वर्षा के बाद बाढ़ की चपेट में हैं। इसके चलते दो जिलों के 87 गांव और सैंकड़ों एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब गई है। एनडीआरएफ ने एक लड़की कृष्णा और गुंटूर जिलों में 11,553 लोगों को 56 राहत शिविरों में भेजा गया है। 

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाओं के चलते कई सड़कें बंद हैं। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 5 अवरुद्ध हो गया है। शनिवार को धर्मशाला में भारी बारिश के कारण सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। मंडी जिले के बालीचोकी इलाके में सड़क का कुछ हिस्सा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।

Hind Brigade

Editor- Majid Siddique


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार