हैडलाइन

दिग्विजय सिंह भड़के, बोले- नेहरू के पैरों की धूल भी नहीं हैं शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर विवादित बयान दिया। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अब उन पर पलटवार किया है। दिग्विजय का कहना है कि शिवराज, नेहरू के पैरों की धूल भी नहीं हैं। इसके अलावा दिग्विजय ने जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेछ 370 के प्रावधान हटाए जाने पर भी मोदी सरकार को घेरा है। हालांकि, अनुच्छेद 370 हटने के बाद दिनों दिन कश्मीर में स्थितियां सामान्य हो रही हैं। ईद के दिन माहौल काफी हद तक सामान्य नजर आ रहा है। इस मौके पर राज्य में सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं। लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।

Hind brigade

Editor- Majid Siddique