हैडलाइन

मानव संसाधन मंत्री का दावा, NASA ने कहा बोलने वाले कंप्यूटर संस्कृत के कारण होंगे संभव

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने परमाणु, अणु की खोज को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि परमाणु और अणु की खोज चरक ऋषि ने की थी। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि अगर भविष्य में चलता फिरता कंप्यूटर आप देखेंगे तो यह संस्कृत के कारण ही संभव होगा। नासा ऐसा इसलिए कह रहा है क्योंकि यह एक वैज्ञानिक भाषा है जिसमें शब्दों को ठीक उसी तरह लिखा जाता है जिसत से वे बोले जाते हैं।

दरअसल, आईआईटी बॉम्बे के 57 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पोखरियाल ने ये बात कही थी। उन्होंने आगे कहा कि परमाणुओं और अणुओं पर शोध किसने किया? जिसने परमाणुओं और अणुओं पर शोध किया, उसकी खोज चरक ऋषि ने की थी।

Hind Brigade

Editor- Majid Siddique


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार