हैडलाइन

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश, ओडिशा, गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में चेतावनी

नई दिल्ली। देशभर में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सतर्क रहने का निर्देश दिया है।मौसम का हाल बताने वाली निजी एजेंसी स्‍काई मेट वेदर (SkymetWeather) और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD)ने देशभर में भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभवना जताई गई है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। इम्पैक्ट उपनगरों, ठाणे, नवी मुंबई क्षेत्रों की ओर अधिक था।

ANI@ANI
 

Maharashtra: Streets waterlogged & houses submerged in water, after heavy rainfall in Palghar.

Embedded video
36 people are talking about this
ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट पर 5 जिले

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।  ओडिशा सरकार ने पांच जिलों के कलेक्टरों को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सतर्क रहने का निर्देश दिया।एक पत्र में विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी और नुआपाड़ा के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं।

पूर्वोत्तर इलाकों में चक्रवात का खतरा
पूर्वोत्तर और उससे सटे मध्य प्रदेश के भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।असम के मध्य भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। तीसरा, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मिडिल-लेवल पर आंध्र कोस्ट से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

मध्य प्रदेश में बारिश जारी रहेगी
3 अगस्त को भोपाल समेत राज्य के अधिकांश भागों मध्यम बारिश के जारी रहने के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बारिश अधिक हो सकती है।

राजस्थान में मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना
राजस्थान के पूर्वी भागों में अगले 4-5 दिनों तक मध्यम तीव्रता के साथ मॉनसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है। मतलब हम यह सकते हैं कि, आने वाला पूरा सप्ताह समूचे राजस्थान को खासकर पूर्वी भागों को अच्छी बारिश देगा।

राजस्थान के उत्तरी और मध्य जिलों में भी 6, 7 और 8 अगस्त को गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इन जिलों में खासकर श्री गंगानगर, चूरू, बीकानेर के हिस्सों में 6-7 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना है।

मुंबई में तेज बारिश की संभावना
3 और 4 अगस्त को मुंबई में बारिश अपने चरम पर रहेगी। जिससे कई भागों में जल जमाव के साथ यातायात बाधित होने की भी संभावना है। एक बार फिर तीन अंकों की बारिश, मुंबई शहर में होने की उम्मीद है। संभवतः बारिश से मुंबई में एक बार फिर से अच्छी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।शनिवार और रविवार यानी सप्ताह के अंत में फिर मुंबई में बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

देश के अन्य इलाकों में ऐसे रहेंगे हालात
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के हिस्सों में मॉनसून के सामान्य स्थिति में बने रहने के आसार हैं। वहीं अगले 24 घंटों में उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना और सौराष्ट्र और कच्छ के हिस्सों में मॉनसून के कमजोर बने रहने की उम्मीद है।

hind Brigade

Editor- Majid Siddique


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार