हैडलाइन

बेफिक्र होकर घर की ओर बढ़ रही थी महिला, लेकिन रास्ते में ऑटो चालक करने लगा गंदा काम

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आइ है। मुंबई पुलिस ने सोमवार रात एक ऑटो रिक्शा चालक को महिला के सामने हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कांदिवली इलाके में महिला ऑटो में बैठी थी, जो अपने घर पहुंचने को लेकर बेफिक्र थी। मगर, रास्ते में चालक की अश्लील हरकतों ने महिला का बैठना दुश्वार कर दिया।

महिला इतनी घबरा गई थी कि किसी को इस बारे में बता भी नहीं पा रही थी। हालांकि, हिम्मत जुटा कर एक दोस्त को इस घटना के बारे में बताया। जहां, पीड़ित के दोस्त ने सोमवार को इस घटना के बारे में ट्वीट किया और मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल को टैग किया। आखिरकार तब जा कर इस मामले में प्रकाश डाला गया और कार्रवाई शुरू की गई।

ऑटो में लगे आईने से महिला को देख रहा था चालक
पुलिस के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर आईने से महिला को देखा रहा था और रास्ते में चलते-चलते हस्तमैथुन करने लगा। महिला घबरा गई और फिर ऑटो में उतर गई।

मुंबई पुलिस के सोशल मीडिया सेल से सूचना मिलने के बाद कांदिवली पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354-ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया। जहां, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर ऑटो चालक के ठिकाने का पता लगाया और आरोपी को हनुमान नगर, कांदिवली स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया है।

hind Brigade

Editor- Majid Siddique


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार