हैडलाइन

आफत की बारिश से अभी राहत नहीं, भारी से 'बहुत भारी बारिश' का अलर्ट

मुंबई। महाराष्ट्र के लोगों को अभी आफत की बारिश से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही। रविवार को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों में मुंबई, थाने और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान बीएमसी ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3 दिनों तक मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि रविवार को भी मुंबई और आसपास के इलाकों में तकरीबन 200 एमएम बारिश हो सकती है। भारी बारिश के मुंबई के ज्यादातर इलाके पानी में पूरी तरह से डूब गए हैं। कल्याण के पास एक पेट्रोल पंप पर कई लोग फंस गए। पानी इतना ज्या था कि लोगों को  बताने के लिए NDRF की टीमों को बुलाया गया।

ANI@ANI
 

Maharashtra: People, stranded at a petrol pump near Kalyan in Thane district have been rescued by NDRF.

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
20 people are talking about this
मुंबई में लगातार हो रही बारिश से फ्लाइटों के समय पर भी असर पड़ा है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण फ्लाइटों का संचालन कुछ देरी के साथ सामान्य रूप से जारी है। वहीं शनिवार को बारिश के कारण 11 उड़ानों को रद कर दिया गया था, जबकि 8-9 फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट किए गए। इसके अलावा बारिश की वजह से रेल सेवा भी प्रभावित हुई है। कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। क्योंकि ऐसी परिस्थिति में पुराने ढांचों या मकान की दीवार ढहने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। बता दें कि राज्य में बीते दिनों दीवार गिरने की वजह से कई लोग घायल हो गए थे। ऐसे हादसे में कई लोगों की जान भी चली गई थी।

शनिवार को मुंबई से 55 किलोमीटर दूरी पर भारी बारिश की वजह से महालक्ष्मी एक्सप्रेस बदलापुर और वानगनी के बीच फंस गई। NDRF टीम के बचाव कार्य के चलते ट्रेन में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। फंसे यात्रियों को बचाने के लिए नौसेना की 8 टीमों को लगाया गया।

गुजरात-महाराष्ट्र के तटों पर मौसम विभाग ने हालात बेहद खतरनाक रहने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

Hind Brigade

Editor- Majid Siddique


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार