मुंबई हलचल
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विरोट कोहली फिनलैंड में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। लेकिन अब लग रहा है ये दोनों अपने हनीमून से लौट आए हैं। हाल ही में इन दोनों की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें अनुष्का और विराट दोनों ही ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। आते ही वह दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं।
हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ परिवारवालों के साथ बातें करते नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें दिल्ली स्थित विराट के घर की हैं। आपको बता दें कि 21 दिसंबर को विराट और अनुष्का दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। दिल्ली के बाद ये दोनों मुंबई रवाना होंगे और 26 दिसंबर को वहां पर रिसेप्शन देंगे।