हैडलाइन

इंडिया आयीं प्रियंका चोपड़ा का शादी को लेकर जानिए क्या है इरादा

इंडिया आयीं प्रियंका चोपड़ा का शादी को लेकर जानिए क्या है इरादा

 
इंडिया आयीं प्रियंका चोपड़ा का शादी को लेकर जानिए क्या है इरादाइंडिया आयीं प्रियंका चोपड़ा का शादी को लेकर जानिए क्या है इरादा
मीडिया ने जब प्रियंका से घुमा-फिराकर इस सवाल का जवाब जानना चाहा, तो बिंदास और बेबाक़ प्रियंका ने कहा कि डायरेक्ट पूछो न यार...

 

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और वह नये साल का जश्न भारत में ही मनाने वाली हैं।प्रियंका पहले तो शादी की बात होने पर नाराज़ हो जाती थीं, लेकिन इस बार जी सिने अवार्ड के दौरान जब रेड कार्पेट पर उनसे पूछा गया कि अनुष्का और विराट ने भी शादी कर ली है, अब वह कब शादी करने जा रही हैं?

प्रियंका ने इस सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें शादी के लिए अब तक सही बंदा नहीं मिला है। जैसे ही उन्हें कोई अच्छा बंदा मिलेगा वह फौरन शादी कर लेंगी। मीडिया ने जब प्रियंका से घुमा-फिराकर इस सवाल का जवाब जानना चाहा, तो बिंदास और बेबाक़ प्रियंका ने कहा कि डायरेक्ट पूछो न यार, घूमा फिरा कर पूछने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि शादी कोई प्लान करने वाली चीज़ नहीं है। जो बंदा मेरे लायक हो, मुझे मिल जाये तो मैं कर लूंगी शादी। वहीं जब प्रियंका चोपड़ा से पद्मावती के विवाद को लेकर राय जानने की कोशिश की गयी तो प्रियंका ने भंसाली के सपोर्ट में कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी फ़िल्म ज़रूर आयेगी।

 
 
भंसाली के साथ बाजीराव मस्तानी में काम कर चुकीं प्रियंका ने आगे कहा, ''मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं जानती हूं कि यह फ़िल्म ज़रूर जल्द ही रिलीज़ होगी और लोग इस फ़िल्म को देख पाऊंगी और मैं पद्मावती के सपोर्ट में हूं।'' अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में प्रियंका ने कहा कि वह जल्द ही क्वांटिको की अगले सीज़न की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। बॉलीवुड की फ़िल्मों को लेकर उन्होंने कोई भी घोषणा नहीं की है।

साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार