हैडलाइन

मुंबई : पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन उगाही का आरोप

मुंबई : क्रिकेट सटोरिये सोनू जालान और दो अन्य लोगों ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर जबरन उगाही का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को अलग-अलग शिकायतें दी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल को भी शिकायतों की प्रतियां भेजी हैं। उन्होंने बताया कि जालान के अलावा दो अन्य कारोबारियों केतन तन्ना और नूर अहमद पठान ने अप्रैल के महीने में अलग-अलग तारीखों को आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह के खिलाफ डीजीपी संजय पांडेय के कार्यालय को शिकायतें दी हैं। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि जालान ने दावा किया है कि वर्ष 2018 में ठाणे के पुलिस आयुक्त के पद पर रहने के दौरान सिंह ने उस पर एक मामले में मकोका के तहत मुकदमा दर्ज किया और फिर कथित तौर पर उससे पैसों की उगाही की। 



साप्ताहिक बातम्या