हैडलाइन

नकली पानी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

कल्याण : कल्याण रेलवे स्टेशन पर 'जनाजल' के माध्यम से नकली पानी बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को रेलवे सुरक्षा बल कल्याण ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वेंडरों का नाम सचिन और देवीस गुप्ता बताया जा रहा है। ये दोनों अभियुक्त स्टेशन और ट्रेनों में धड़ल्ले से नकली पानी बेच रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों एक-एक हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है और सख्त चेतावनी देने के बाद उन्हें छोड़ा गया है। कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 7 पर 'जनाजल' के माध्यम से नकली एवं गंदा पानी भरकर बेचने का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा था। सज्ञान में आने के बाद रविवार दोपहर रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने जाल बिछाकर गिरोह के दो सदस्य सचिन और देवीस गुप्ता को पकड़ लिया। हालांकि गिरोह का सरगना अरुण पंडित अभी हाथ नहीं लगा है,जिसके तलाश में आरपीएफ लगी हुई है। इस नकली पानी का गोरखधंधा 'जनाजल' के माध्यम से वेंडरों के जरिए किया जा रहा था,जिसपर सुरक्षा बल ने विराम लगा दिया है और इन वेंडरों के सरगना अरुण पंडित के तलाश जारी है।



साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार