ठाणे : ठाणे जिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता की हत्या के मामले में गिरफ्तार शार्प शूटर इरफान सोनू को बृहस्पतिवार को एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी आरोपी इरफान सोनू अपराध शाखा की इकाई-1 की हिरासत में था। उसे प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एस वी इनामदार की अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 अप्रैल को सोनू को स्थानीय एसटीएफ की मदद से लखनऊ से गिरफ्तार किया था।
मुंबई
ठाणे जिले में मनसे के एक नेता की हत्या के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
साप्ताहिक बातम्या
आमची मुंबई
मासिक समाचार
जीएमएलआर के लिए मुलुंड में 150...
Jun 01, 2026
मुंबई के कलिना में स्थित एयर...
Jun 01, 2026
मुंबई में एक व्यक्ति ने पत्नी...
Jun 01, 2026
