मुंबई : मुंबई में एक महिला ने मंगलवार को पुलिस की गाड़ी में बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, प्रसव पीड़ा होने से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी थी। महिला की मदद के लिए पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी में लिटाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। समाचार के मुताबिक, मामला मुंबई के वर्ली नाके का है। यहां महिला को प्रसव पीड़ा हुई और वह गिर पड़ी। महिला की यह हालत देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। पुलिस महिला को अस्पताल ले जाने लगी लेकिन तब तक महिला की डिलीवरी हो गई। अब महिला और बच्चा दोनों ही अस्पताल में भर्ती हैं।
मुंबई
मुंबई : पुलिस की वैन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्रसव पीड़ा से गिरने पर मदद को पहुंचे थे जवान
साप्ताहिक बातम्या
आमची मुंबई
मासिक समाचार
जीएमएलआर के लिए मुलुंड में 150...
Jun 01, 2026
मुंबई के कलिना में स्थित एयर...
Jun 01, 2026
मुंबई में एक व्यक्ति ने पत्नी...
Jun 01, 2026
