मुंबई : मुंबई में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मुंबई के चेंबूर इलाके में एक इमारत में रहने वाले 24 लोग एक ही समय में कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सिंधी सोसायटी के परिसर में यह केस सामने आया है। परिणामस्वरूप, चेंबूर क्षेत्र में डर का माहौल फैल गया है। सिंधी सोसायटी में लगभग 506 लोग रहते हैं। इसके बाद अब कोरोना पीड़ितों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। मुंबई महानगर पालिका कोरोना को रोकने के लिए तेजी से उपाय करना शुरू कर दिया है। महानगर पालिका ने बिल्डिंग और सिंधी सोसायटी को पूरी तरह से सील कर दिया है। साथ ही बीएमसी ने घर पर काम करने वाली महिलाओं को सोसायटी में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना के मद्देनजर सोसायटी में सामुदायिक रसोई शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
साप्ताहिक बातम्या
आमची मुंबई
मासिक समाचार
महाराष्ट्र सरकार गुटखा की...
Nov 20, 2025
जबरन वसूली मामले में छोटा...
Nov 22, 2025
मुंबई हवाई अड्डे के सीमा...
Nov 24, 2025
मंत्री पंकज मुंडे के निजी...
Nov 23, 2025
मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा...
Nov 26, 2025
"पोलिश वायु सेना का एक F-16...
Nov 22, 2025
