हैडलाइन

देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर, कर्नाटक में 40 लोगों की मौत, 10 लाख लोग प्रभावित

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और गुजरात में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं। इन राज्यों में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 10 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। वहीं रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। जबकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में बाढ़ से बिगड़े हालात का जायजा लिया।

कर्नाटक में बाढ़ के कारण 1 अगस्त 2019 के बाद से अबतक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 14 लोग लापता हैं। वहीं 5,81,702 लोगों को निकाला गया, 17 जिले और 2028 गांवों में राहत शिविरों बनाए गए हैं।

Karnataka floods: Since 1st August 2019, 40 people have lost their lives, 14 missing, 5,81,702 people evacuated, 1168 no. of relief camps operational and 17 districts and 2028 villages affected.

View image on Twitter
24 people are talking about this

कर्नाटक में नौसेना एयर स्टेशन गोवा ने INS हंसा बाढ़ प्रभावित बेलागवी जिले में हवाई बचाव और राहत अभियान चला रही है। आईएनएस हंसा के नौसेना हेलीकॉप्टरों ने 26 फंसे हुए लोगों को राहत शिविरों तक पहुंचाया। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के अनुसार, बेलागवी जिले में अगले 5 दिनों तक मध्यम बारिश के साथ काफी व्यापक प्रसार होने की संभावना है।

इस बीच कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने हासन जिले के सकलेशपुर तालुक के एनामहल गांव का दौरा किया और वहां बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की।उत्तराखंड के चमोली में विकास खंड घाट के लांखी गांव में बाढ़ की चपेट में आने से एक घर ढह गया। उतराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।

House collapses as flash flood hits Vikas Khand Ghat's Lankhi village, in Chamoli, . State Disaster Response Force team has been rushed to the spot for rescue operation.

Embedded video
74 people are talking about this

गुजरात के मोरबी में रेस्क्यू ऑपरेशन
गुजरात के मोरबी जिले में सुरक्षाकर्मियों ने एक स्कूल में फंसे 17 बच्चों समेत 42 लोगों को सुरक्षित निकाला।गुजरात के मोरबी जिले के कल्याणपुर गांव में 17 बच्चों समेत 42 लोगों को पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सिपाही पृथ्वीराज सिंह जडेजा ने तो दो बच्चों को अपने कंधे पर बिठाकर बाढ़ के पानी से पार निकालना। पृथ्वीराज सिंह जडेजा की हर तरफ सराहना हो रही है। वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भी उन्हें फोन किया और उनकी सराहना की।सिपाही पृथ्वीराज सिंह जडेजा ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि  स्थिति ऐसी थी कि सोचने का समय नहीं था। लोगों को किसी भी कीमत पर बचाया जाना था। इसलिए मैंने दोनों बच्चों को अपने कंधों पर बिठाया।

कर्नाटक में बाढ़ से बिगड़े हालात
गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी उनके साथ थे। राज्य के बेलगावी, बगलकोट, विजयपुरा, गडग, उत्तर कन्नड, रायचुर, यादगिर, दक्षिण कन्नड, उडुपी, चिकमगलुर व कोडागु जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। 14 लोग लापता हैं। 3.14 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से 2.18 लोग 924 राहत शिविरों में शरण लिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में 10 जिले प्रभावित
महाराष्ट्र में कोल्हापुर, सांगली, सतारा, ठाणे, पुणे, नासिक, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधूदुर्ग जिले पिछले एक हफ्ते से जारी भारी बारिश के चलते बाढ़ से जूझ रहे हैं। यहां मरने वालों की संख्या 30 से अधिक पहुंच गई। चार लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है।

केरल में 67 की मौत, 2.27 लाख
लोग राहत शिविरों में, केरल में भी हालात गंभीर हैं। 67 लोगों की मौत हो गई है और 2.27 लाख लोग 1551 राहत शिविरों में रह रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। आठ अगस्त को भूस्खलन में मालाप्पुरम का कवलप्पारा गांव दब गया। 65 लोग दब गए हैं। 11 लोगों के शव अब तक निकाले गए हैं।

राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों से मिले
बाढ़ का जायजा लेने कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल पहुंचे हैं। उनका संसदीय क्षेत्र वायनाडु सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होंने राहत शिविरों में वायनाड के बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना। वह कवलप्पारा भी गए।

Hind Brigade

Editor- Majid Siddique


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार