हैडलाइन

मशहूर डांसर सपना चौधरी अब करेंगी राजनीती, बीजेपी में ली सदस्यता

नई दिल्ली। Sapna Choudhary join BJP: हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। रविवार को दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई बड़े भाजपा के नेता मौजूद रहे।

सपना चौधरी के अलावा दिल्ली में डीसीपी रहे एलएनराव भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की।

इससे पहले सपना चौधरी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट भी मांगा था। वह दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के रोड शो में भी नजर आयी थीं। इसके बाद से अटकलें लगने लगी थी कि सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

सपना चौधरी ने दिए थे भाजपा में आने के संकेत
वहीं सपना चौधरी कई बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ भी नजर आयीं थीं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि भाजपा के लिए मैं पूरे भारत में प्रचार करने से पीछे नहीं हटूंगी। भाजपा उनके लिए परिवार और राष्ट्र की तरह है। जहां उन्हें स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने और जनता तक पहुंचने का अवसर मिलता है। आने वाले दिनों में इस परिवार में उनकी क्या भूमिका रहेगी यह पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा था कि कलाकार या राजनेता की किस्मत का सितारा जनता के प्यार से ही बुलंद रहता है। इस चुनाव में लोगों के बीच जाने का अवसर मिला और बहुत कुछ सीखने को मिला।

Hind Brigade news

Editor: Majid Siddique


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार