हैडलाइन

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, जानें अपने राज्य के मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संभावना जताई है की रविवार को देश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी और उमस सो थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश के चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय में कई स्थानों में भी दिन भर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अपने अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन में कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।  

तेज हवाओं और गरज के साथ होगी बारिश
अंडमान और निकोबार द्वीपों पर अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (गति 50-60 किमी प्रति घंटे) और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और  पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर तेज हवाएं, गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना 
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का सुहाना है।  कई इलाकों में रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने दिल्ली और हरियाणा में बारिश की चेतावनी जारी की है। 

मध्यप्रदेश और गुजरात में जन जीवन अस्त व्यस्त 
मध्यप्रदेश और गुजरात में काफी दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण वहां बाढ़ आ गई है और जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। 

Hind Brigade

Editor- Majid Siddique


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार